इटकी: रांची सिविल कोर्ट ने मारपीट के आरोप से सहोदर भाई बरी
Itki, Ranchi | May 22, 2024 न्यायिक दंडाधिकारी अमित गुप्ता की अदालत ने मारपीट मामले में आरोपी सहोदर भाई रोशन उज्जवल कच्छप एवं संदीप कच्छप को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। दोनों पर मामूली विवाद को लेकर पड़ोसी नामकुम निवासी पूनम तिर्की की मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप था। घटना को लेकर पूनम तिर्की ने नामकुम थाना में 24 सितंबर 2017 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।