माण्डल: भगवानपुरा पंचायत में 8 माह से बकाया वेतन पर कर्मचारियों का गुस्सा फूटा, उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
ग्राम पंचायत भगवानपुरा में पिछले लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्थाओं और कर्मचारियों के बकाया भुगतान को लेकर सोमवार को ग्रामीणों व पंचायत कर्मियों का आक्रोश फूट पड़ा। कांग्रेस इकाई अध्यक्ष महावीर शर्मा और मंडल अध्यक्ष पुष्कर खटीक के नेतृत्व में सफाई कर्मियों, बागवानों, टेंपो चालकों और अन्य पंचायत कर्मचारियों ने मांडल उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।