सिकंदरा: डुबकी गांव के पास नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को दबाया, डिवाइडर पर चढ़ी कार 50 मीटर तक घिसटी
सिकंदरा थाना क्षेत्र के डुबकी गांव के पास गुरुवार को करीब 3 बजे नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया। औरैया से कानपुर की ओर जा रही एक कार को तेज रफ्तार ट्रक ने साइड से दबा दिया। जिससे आगे जगह न होने पर कार चालक ने कार को डिवाइडर पर चढ़ा दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर पर लगे तारों पर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। गनीमत रही कि कार अनियंत्रित होकर पलटी नहीं, जिससे का