जशपुर: जशपुर में सेवानिवृत्ति के दिन ही 9 कर्मचारियों को मिला पेंशन स्वीकृति का आदेश
कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के 9 सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) सौंपा। इस अवसर पर उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दी गईं। जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सेवा