राघोगढ़: भैंसाना महायज्ञ का शुभारंभ, पार्वती नदी से निकली विशाल कलश यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, विधायक भी शामिल
Raghogarh, Guna | May 18, 2026 राघोगढ़ के सिद्ध पीठ भैंसाना आश्रम पर 18 मई से 28 मई तक 151 कुंडली श्रीराम महायज्ञ का शुभ आरंभ हो गया है। पार्वती नदी से महाविशाल कलश यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी कलश यात्रा में पैदल चले। मंदिर पर विधि विधान से कलश स्थापना हुई। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और अभिनेता आशुतोष राणा 18 मई शाम को शामिल होंगे।