खजनी: खजनी तहसील मुख्यालय में समाधान दिवस पर 69 शिकायतें आईं, भूमि विवाद और अवैध कब्जे पर एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
गोरखपुर के खजनी तहसील मुख्यालय में जुलाई माह का पहला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। उपजिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में उनसठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों मे भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पैमाइश और नाली विवाद की शिकायतों पर संबंधित राजस्व व पुलिस अधिकारियों को जांच कर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।