धौलपुर: नवजात मिलने की दूसरी घटना, इलाके में फैली सनसनी
निहालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर नवजात मिलने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार ग्रांडील चौराहे के पास कचरे के ढेर में करीब 9 माह का एक नवजात शिशु पड़ा हुआ मिला। जैसे ही इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई, मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना निहालगंज थाना पुलिस