धौलपुर: आयकर विभाग ने भोले बाबा डेयरी पर मारा छापा, रीको औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप, फैक्ट्री वर्करों को भी नहीं घुसने दिया
शहर में रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित भोले बाबा डेयरी पर गुरूवार सुबह आयकर विभाग की टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से डेयरी प्रबंधन एवं कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सदर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। आयकर विभाग की टीम ने डेयरी में कार्यरत कर्मचारियों को बाहर जाने से रोक दिय