मेरे सपनों का भारत — विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में दुर्ग के आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा करुणा यादव ने विकसित भारत को लेकर अपने विचार, सपने और संकल्प आत्मविश्वास के साथ साझा किए।
करुणा के विचारों में समृद्ध, सशक्त और उज्ज्वल भारत की परिकल्पना स्पष्ट दिखाई दी। जागरूक और आत्मविश्वासी युवा शक्ति ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की मजबूत आधारशिला बनेगी।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan #MereSapnoKaBharat #ViksitBharat #Durg