सूरजपुर: शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में 3 बजे तक 75.66 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में दिखा उत्साह
शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में सोमवार को मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक 75.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।