फिरोज़ाबाद: भगवान नगर में पानी की मोटर से करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
थाना उत्तर क्षेत्र भगवान नगर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक विकास पुत्र छोटेलाल की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि रविवार सुबह नौ बजे क़रीबन वह घर पर पानी की मोटर चला रहा था, तभी करंट लग गया। परिजन उसे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।