इटावा: मानिकपुर मोड़ के समीप तेजरफ्तार अज्ञात वाहन अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मारकर हुआ फरार,स्थानीय लोगों ने घायल को भेजा अस्पताल
Etawah, Etawah | Feb 22, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ के समीप एक अज्ञात व्यक्ति गुरुवार की शाम पैदल रोड पार कर रहा था। तभी तेजरफ्तार अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर मोके से फरार हो गया। वही स्थानीय लोगों ने वहां से गुजर रही फिरोजाबाद जनपद की 102 एबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय भेजा।जहाँ डॉक्टर शिवम राजपूत ने भर्ती कर उपचार सुरु किया साथ ही नजदीकी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।