इटावा: SPRA कार्यालय पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने व्यापारी उत्पीड़न को लेकर एसएसपी को सम्बोधित ज्ञापन एसपी ग्रामीण को सौंपा
Etawah, Etawah | Feb 22, 2024 जनपद में थाना पुलिस द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किये जाने की शिकायत को लेकर संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एसएसपी को सम्बोधित ज्ञापन एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह को सौंपा। ज्ञापन में 3 मामलों में पुलिस द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किये जाने की शिकायत करते हुए शीघ्र जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।