इटावा: मैनपुरी फाटक के समीप वन विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत
Etawah, Etawah | Feb 22, 2024 शांति कॉलोनी के रहने वाले वन विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी 82 वर्षीय वृंदावन सिंह, मैनपुरी फाटक के समीप गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी ट्रेन की चपेट में आकर उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।