बिहारीगंज: चण्डीका स्थान में रामधुन अष्टयाम यज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गुरुवार को होगा समापन
बिहारीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित चंडीका स्थान मंदिर में 96 घंटे का रामधुन अष्टयाम यज्ञ पिछले तीन दिनों से धूमधाम से जारी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। विभिन्न जगहों से आए कलाकारों द्वारा रामलीला और कृष्ण लीला का मंचन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्यक्रम गुरुवार को पूजा हवन के साथ संपन्न होगा।