उतरौला: ग्वालियर ग्रांट सहित विभिन्न बैंकों में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने की आकस्मिक चेकिंग
8 अप्रैल मंगलवार 12:00 बजे पुलिस द्वारा उतरौला क्षेत्र के ग्वालियर ग्रांट सहित विभिन्न बैंकों में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा आकस्मिक चेकिंग की गई। बैंक के अंदर एवं बाहर संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया, लोगों को साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी दी गई। उससे बचाव के बारे में बताया गया सुरक्षा में लगे कर्मियों को सुरक्षा पर ब्रीफ किया गया।