चौखुटिया: उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया
चौखुटिया विकासखंड के क्रांतिवीर चौराहे पर उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का पुतला दहन कर भाजपा और सरकार के खिलाफ कड़े नारे लगाए। उन्होंने 'अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं' के नारे भी लगाए।