कानपुर: गुजैनी में कमरे में युवती का शव मिलने के प्रकरण में एसीपी नौबस्ता ने दी अहम जानकारी
गुजैनी में कैमरे के अंदर युवती का शव मिला है। एसीपी नौबस्ता ने जानकारी दी कि ,गुजैनी थाने की पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना जिसके बाद पुलिस की जांच में पता चला की युवती किराए पर कमरा लेकर अकेले रहती थी। बदबू आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।