टीकमगढ़: धजरई: हनुमान मंदिर में साकेत महोत्सव शुरू: वृंदावन के महंत मदनमोहन दास ने किया अभिषेक, 13 जून को भंडारा
टीकमगढ़ के प्रसिद्ध घजरई हनुमान मंदिर में सात दिवसीय साकेत महोत्सव शनिवार से शुरू हो गया है। महोत्सव के पहले दिन वृंदावन धाम से महंत मदन मोहन दास महाराज टीकमगढ़ पहुंचे। उन्होंने घजरई मंदिर के महंत बुंदेलखंड पीठाधीश्वर सीताराम दास महाराज और अन्य साधुओं के साथ शिवधाम कुंडेश्वर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक और पूजन किया 13 जून को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।