दमोह: आंबेडकर चौक पर बौद्ध अनुयायियों ने बुद्ध पूर्णिमा मनाई, समाज में शांति का संदेश दिया
Damoh, Damoh | May 1, 2026 दमोह में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आंबेडकर चौक पर बौद्ध अनुयायी एकत्रित हुए। सभी ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष बुद्ध वंदना कर शांति, अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजजनों ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।