बेमेतरा: जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रायपुर निवास में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पीसीसी अध्यक्ष से की मुलाकात
शनिवार को दोपहर 1:00 बजे बेमेतरा जिला के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रायपुर निवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बेड से सौजन्य मुलाकात किया है।जहां संगठनात्मक मुद्दों को लेकर चर्चा किया है। इस दौरान बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्तागण मौजूद थे।