कानपुर: कचहरी के शताब्दी गेट पर अधिवक्ताओं ने जिला जज गाजियाबाद का पुतला फूंका, रखी मांग
गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुई घटना का मामला अब तेजी से बढ़ता चला जा रहा है कानपुर में अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह के नेतृत्व में सोमवार 1:00 बजे जिला जज गाजियाबाद का पुतला शताब्दी गेट पर फूंक दिया और मांग रखी कि जिला जज गाजियाबाद को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए और दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए