होशंगाबाद नगर: पुलिस अधीक्षक ने इटारसी में बर्थडे पार्टी में विवाद के दौरान हुई हत्या का किया खुलासा चार आरोपी को किया गिरफ्तार
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने पुलिस कंट्रोल रूम में पथरोटा में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक को फोरलेन ब्रिज से नीचे फेंक दिया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि पांडुखेड़ी निवासी 35 वर्षीय सुनील उईके 26 मई की रात फोरलेन ओवरब्रिज पर चल रही बर्थडे पार्टी के दौरान ढोल की तेज आवाज का विरोध करने पहुंचा था।