हुज़ूर: नेपाल में भोपाल की बेटी का कमल आध्या सिंह चौहान ने जीता सिल्वर मेडल
Huzur, Bhopal | Jun 7, 2026 नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भोपाल की नन्हीं खिलाड़ी आध्या सिंह चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया है। 29 मई से 31 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में आध्या ने देश के लिए पदक जीतकर भोपाल, मध्यप्रदेश और भारत का नाम रोशन किया |