फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पड़ गए अभियुक्त द्वारा एक किसान की जमकर पिटाई की गई थी। जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वहीं पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।