फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर निवासी व्यक्ति के साथ दबंगों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को दबंगों द्वारा जमकर बेरहमी से पीटा गया है। मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।