बुरहानपुर में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू, अधिकारी कर रहे गांव-गांव निरीक्षण बुरहानपुर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 4 नवंबर से शुरू हो गया है, जो 4 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक वितरित कर रहे हैं और मतदाताओं की जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।