मुज़फ्फरनगर: फैक्ट्री के धुएं ने उजाड़ा आशियाना, किसान ने कहा- 'अब यहां रहना मौत को दावत', वीडियो हुआ वायरल
मखियाली गांव में प्रदूषण से परेशान एक किसान परिवार गांव छोड़ने को मजबूर हो गया। किसान जितेंद्र ने रातों-रात ट्रक में सामान भरकर पलायन कर लिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। जितेंद्र का आरोप है कि फैक्ट्रियों के जहरीले धुएं और गंदे पानी ने गांव में जीना मुश्किल कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो और परिवार भी गांव छोड़ सकते है।