बांका: कटियामा के पास दो अवैध बालू लोड जुगाड़ गाड़ी को खनन विभाग ने किया जब्त
Banka, Banka | Jul 4, 2026 भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर कटियामा के पास शनिवार की सुबह 8 बजे जिला खनन विभाग ने छापेमारी कर अवैध बालू लोडेड दो जुगाड़ गाड़ियों को जब्त कर रजौन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जिला खनन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंध के बावजूद इस मार्ग से जुगाड़ गाड़ियों के जरिए अवैध बालू का उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है।