हज़ारीबाग: सदर प्रखंड सिलवार के जगन्नाथ धाम मंदिर प्रांगण में हुई भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना
हजारीबाग सदर प्रखण्ड स्थित सिलवार के जगन्नाथ धाम मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना एवं रथ मेले का आयोजन पूरे हर्ष-उल्लास के साथ किया गया।मंदिर में भक्तों का ताँता लगा रहा है । इस दौरान पूजा अर्चना कर लोगो ने हज़ारीबाग़ वसियों के लिए सुख समृद्धि की कामना भगवान जगन्नाथ से की ।