सरवाड़: सावर खनिज विभाग की टीम ने हिंगोनिया में सरकारी भूमि से 100 टन अवैध बजरी स्टॉक किया जब्त, बजरी माफिया हुआ फरार
Sarwar, Ajmer | Jun 11, 2026 सावर खनिज विभाग की टीम ने सरवाड़ तहसील के हिंगोनिया में राजकीय भूमि से अवैध बजरी स्टॉक 100 टन को जब्त किया,जब्त बजरी को पट्टा धारक के टीपी पॉइंट मानपुरा में डलवाई गई।ये कार्यवाई बुधवार-गुरुवार रात को की गई।मौके से बजरी माफिया फरार हो गया।जिसके खिलाफ अलग से कार्यवाई की जायेगी।सहायक खनिज अभियंता मनोज कुमार तँवर ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे जानकारी दी।