महामाया पहाड़ पर एक युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
तेज दुर्गंध आने पर बीट गार्ड ने पेड़ से लटकी लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
#chhattisgarh
Ambikapur, Surguja | Jul 25, 2026