फुलवरिया: मिश्रबतरहा बाजार में कीचड़ से सनी और क्षतिग्रस्त श्रीपुर सड़क, बाइक सवार व स्कूली बच्चे हो रहे घायल
फुलवरिया प्रखंड के मिश्रा बतरहा बाजार में श्रीपुर के तरफ जाने वाला मुख्य पथ काफी जर्जर हो चुका है। हल्की सी बारिश होने पर ही वहां की सड़क कीचड़ में सन जाती है। जिसके कारण स्कूली बच्चों राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस जर्जर सड़क को लेकर किसी जनप्रतिनिधि व प्रशासन का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है