धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव अहरौला माफी में एक 23 वर्षीय युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। युवक का शव उसके घर के पास ही एक खेत में फंदे पर मिला। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय निखिल कुमार पुत्र श्यौराज सिंह के रूप में हुई है।