बिलग्राम: परसापुर के सत्येंद्र पाल की दो भैंसों की मौत, ज्ञानधारा नामक दाना खाने से मौत का आरोप
सांडी थाना क्षेत्र के परसापुर के सत्येंद्र पाल की दो भैंस की मौत हो गयी है पीड़ित का आरोप है कि ज्ञानधारा नामक दाना खाने से मौत हुई है।पीड़ित ने इस आशय का एक शिकायती पत्र रविवार दोपहर लगभग 1 बजे सांडी कोतवाली में देकर कार्यवाई की मांग की है।वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।