जांजगीर: पत्रकार ने सिटी कोतवाली थाना परिसर में अज्ञात द्रव का किया सेवन, इलाज के लिए किया इनकार; जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
पत्रकार गोपाल शर्मा सिटी कोतवाली थाना जांजगीर शराब के नशे की हालत में पहुंचा और कुछ देर बैठने के उपरांत थाना प्रभारी के नाम से गाली गलौज करने लगा थाना में उपस्थित स्टाफ द्वारा मना करने पर थाने में विवाद करने लगा जिसे समझाया गया कुछ देर बाद हवालात में घुसकर अपने साथ प्लास्टिक बोतल में लाये अज्ञात द्रव को पी लिया जो उसके पीछे पुलिस स्टाफ लॉकअप में अंदर गया।