नौगावां सादात: नौगांवा के गांव बहादुरपुर में खनन माफिया के हौसले बुलंद, महिला ने किया विरोध, वीडियो हुआ वायरल
नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बहादरपुर में खुलेआम बड़े पैमाने पर अवैध खनन का खेल जारी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीनों की गड़गड़ाहट से इलाके की ज़मीन खोखली की जा रही है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि खनन माफिया बेखौफ होकर रोज़ाना दिनदहाड़े मिट्टी और बालू की खुदाई कर रहे हैं।