चायल: सराय अकिल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य योग शिविर, डॉ. आशीष ने कहा- योग से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव
कौशाम्बी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार भोर 6 बजे सराय अकिल नगर पंचायत स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ समाजसेवी एवं राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने किया। वही डॉक्टर आशीष ने ही दीप प्रज्वलित किया!