बहराइच: बहराइच जिले में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ व परशुराम सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग की
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मध्य व परशुराम सेवा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रदर्शन कर नगर कोतवाली में तहरीर व एएसपी सिटी को मांग पत्र सौंपकर फ़िल्म के निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किये जाने की मांग की। ब्राम्हण समाज ने डीएम तिराहा स्थित परशुराम मंदिर से जुलूस निकाला और प्रदर्शन कर एएसपी सिटी को मांगपत्र सौंपा।