चैनपुर प्रखंड के रामपुर में जमीन को लेकर हुए विवाद में गोली चलने से एक युवक की मौत होने और कई लोगों के जख्मी होने की सूचना मिलने पर डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया शनिवार दोपहर 1:00 बजे एमएमसीएच में पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। मृतक के परिजनों से मिलकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।