मधुपुर: तीन लाख की ठगी के मामले में आरोपी की तलाश में मधुपुर पहुंची यूपी पुलिस
मधुपुर में साइबर ठगी के एक मामले की जांच में गोंडा जिले की छबिया थाना पुलिस पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम सुभाष चौक स्थित आरोपी महेंद्र दास की तलाश की, लेकिन जांच के दौरान पता फर्जी निकला। इसके कारण घर का सत्यापन नहीं हो सका। यूपी पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बैंक अधिकारी बनकर गोंडा के एक व्यवसायी से ऑनलाइन करीब तीन लाख रुपये ठग लिए थे।