मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के काशी पोखरा पर दबंग नशेड़ियों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, मोबाइल और रुपये छीनने का आरोप
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के काशी पोखरा पर शनिवार की रात लगभग 11:00 बजे दबंग नशेड़ियों द्वारा युवक पर जानलेवा हमला किया गया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को अस्पताल भेजा बताया जा रहा है कि काशी भोला पोखरा पर रात में नशेड़ियों का जमावडा रहता है युवक को मारपीट कर उसका नगदी और मोबाइल छीना गया है