कुदरा: 45 दिन की गैस बुकिंग बनी बड़ी समस्या, शहरों में लोग लौट रहे मिट्टी के चूल्हे और कोयले पर, बढ़ी परेशानी
Kudra, Kaimur | Apr 16, 2026 रसोई गैस की भारी किल्लत अब आम लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है तस्वीर कुदरा की गुरुवार संध्या 5:20PM बजे की है 45 दिनों तक गैस बुकिंग नहीं होने के कारण शहरों में भी लोग वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने को मजबूर हो गए हैं हालात ऐसे हैं कि अब कई परिवार फिर से पुराने तरीके यानी मिट्टी के चूल्हे और कोयले का सहारा ले रहे हैं।