जांजगीर: जनगणना-2027 की स्व गणना शुरू, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने भरा ऑनलाइन स्व गणना पत्रक
जांजगीर-चांपा जिले में जनगणना 2027 की तैयारियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तेजी से जारी हैं। इस बार नागरिकों को पहली बार स्व-गणना की सुविधा दी गई है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति एसई वेब पोर्टल पर जाकर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं ऑनलाइन भर सकता है। यह प्रक्रिया डिजिटल और सरल माध्यम से की जा रही है, जिससे लोगों को घर बैठे जानकारी देने की सुविधा मिल रही है