कोडरमा: असनाबाद में पत्नी ने मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग उठाई, आश्वासन के बाद जाम समाप्त
झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मृतक की पत्नी ने बच्चों के भरण-पोषण के लिए प्रशासन से उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की। प्रशासन द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने जाम हटा लिया।