ललितपुर: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पूजा स्थलों व शोभायात्रा मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
जिलाधिकारी सत्यप्रकाश व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक द्वारा हनुमान जंयती के पावन अवसर पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत भ्रमण कर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तत्पश्चात ड्यूटी पर तैनात पुलिस फोर्स को चेक कर सतर्कता बरतने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी गई।