एसपी प्रतापगढ़ ने दिलीपपुर थाना अध्यक्ष उ0नि0 अंकुर कैथवास को लाइन हाजिर कर दिया है। बुधवार की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस सोशल मीडिया सेल पर प्रेस नोट जारी करके एसपी प्रतापगढ़ ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरते जाने पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। उनके स्थान पर जेठवारा में तैनात बलराम सिंह वरिष्ठ उ0नि0 को थानाध्यक्ष दिलीपपुर बनाया गया है।