निजी कंपनी की कर्मचारी से युवक ने दोस्ती कर रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर एक साल तक संबंध बनाए। अब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एन) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।