जगदलपुर: भाटीगुड़ा बाईपास, करकापाल चौक में खेत में घुसी कार, 5 लोग हुए मामूली रूप से घायल
भाटीगुड़ा बाईपास, करकापाल चौक में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसीर।पुलिस के अनुसार कार में एक ही परिवार के बच्चे सहित कुल 5 सदस्य सवार थे।स्थानीय लोगों ने तत्काल दुर्घटना ग्रस्त कार से लोगों को निकाला।कार में सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए स्थानीय लोगों की सहायता से डिमरापाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।