फतेहपुर: निदेशालय से आई टीम ने 18 ओवर लोड वाहनो को पकड़ते हुए 20 लाख का लगाया जुर्माना, किसनपुर और हुसैनगंज में की कार्यवाही ।
फ़तेहपुर जिले के किसनपुर के गढ़ीवा मंझगवां मोरम खदान में निदेशालय की टीम छापेमारी कर 13 ओवर लोड ट्रक पकड़ते हुए बड़ी कार्यवाही की वहीं हुसैनगंज रोड में 5 ट्रकों को पकड़ कार्यवाही की है। दोनो जगहों पर 18 ट्रकों पर 20 लाख जुर्माना लगाया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर निदेशालय से आई टीम ने कार्यवाही की है ।